हिमालय पर्वतमाला की गोद में बसा नवगठित राज्य उतराखंड ९ नवंबर २००० को भारतवर्ष का सत्ताईसवाँ राज्य बन गया। दूर-दूर तक हज़ारों वर्ग मील में फैला यह प्रदेश भारतमाता की शोभा बढ़ाने वाला परिधान है। हिममण्डित शिखर उस राजरानी राजेश्वर का शुभ्र मुकुट है। ऐसे में कालिदास याद आते हैं। अपनी कृति कुमारसम्भव में कालीदास कहते हैं: